2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (Olympic Rio 2016)
ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं।ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं । ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है
ओलम्पिक खेलों (1896-2016) का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन 1200 साल पूर्व योद्धा-खिलाड़ियों के बीच हुआ था। पुराने समय में शांतिपूर्ण समय अंतराल के दौरान योद्धाओं के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों का विकास हुआ। शुरुआती दौर में दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती और रथों की दौड़ सैनिक प्रशिक्षण का हिस्सा हुआ करते थे। इनमें से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले योद्धा प्रतिस्पर्धी खेलों में अपना दमखम दिखाते थे।
प्राचीन काल में यह ग्रीस यानी यूनान की राजधानी एथेंस में 1896 में आयोजित किया गया था। ओलंपिया पर्वत पर खेले जाने के कारण इसका नाम ओलम्पिक पड़ा। ओलम्पिक में राज्यों और शहरों के खिलाड़ी भाग लेते थे। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ओलम्पिक खेलों के दौरान शहरों और राज्यों के बीच लड़ाई तक स्थगित कर दिए जाते थे। इस खेलों में लड़ाई और घुड़सवारी काफी लोकप्रिय खेल थे। लेकिन उसके बाद भी सालों तक ओलम्पिक आंदोलन का स्वरूप नहीं ले पाया। तमाम सुविधाओं की कमी, आयोजन की मेजबानी की समस्या और खिलाड़ियों की कम भागीदारी-इन सभी समस्याओं के बावजूद धीरे-धीरे ओलम्पिक अपने मक़सद में क़ामयाब होता गया। प्राचीन ओलम्पिक की शुरुआत 776 बीसी में हुई मानी जाती है।
प्राचीन ओलम्पिक में बाक्सिंग, कुश्ती, घुड़सवारी के खेल खेले जाते थे। खेल के विजेता को कविता और मूर्तियों के जरिए प्रशंसित किया जाता था। हर चार साल पर होने वाले ओलम्पिक खेल के वर्ष को ओलंपियाड के नाम से भी जाना जाता था। ओलम्पिक खेल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है। इन खेलोमे भारत गोल्ड मेड्ल प्राप्त कर चूका है। एक अन्य दंतकथा के अनुसार हरक्यूलिस ने ज्यूस के सम्मान में ओलम्पिक स्टेडियम बनवाया गया। छठवीं और पांचवीं शताब्दी में ओलम्पिक खेलों की लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई थी। लेकिन बाद में रोमन साम्राज्य की बढ़ती शक्ति से ग्रीस खासा प्रभावित हुआ और धीरे-धीरे ओलम्पिक खेलों का महत्व गिरने लगा।
393 ईस्वी के आसपास ओलम्पिक खेल ग्रीस यानी यूनान में बंद हो गया। 1896 के बाद वर्ष 1900 में पेरिस को ओलम्पिक की मेजबानी का इंतज़ार नहीं करना पड़ा और संस्करण लोकप्रिय नहीं हो सके क्योंकि इस दौरान भव्य आयोजनों की कमी रही। 2008 में चीन की राजधानी बीजिंग ओलम्पिक में अब तक का सबसे अच्छा आयोजन माना गया है। पंद्रह दिन तक चले ओलम्पिक खेलों के दौरान चीन ने ना सिर्फ़ अपनी शानदार मेज़बानी से लोगों का दिल जीता बल्कि सबसे ज़्यादा स्वर्ण पदक जीत कर भी इतिहास रचा। भारत ने भी ओलम्पिक के इतिहास में पहली बार १९२८ में स्वर्ण पदक जीता और उसे पहली बार एक साथ तीन पदक भी मिले। विश्व के प्राचीनतम अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह ओलम्पिक का आयोजन 2012 का लंदन ओलम्पिक खेल 27 जुलाई से 12 अगस्त के बीच हुआ था। इस बार के लंदन ओलम्पिक में 26 खेलों में 204 देशों के लगभग 10500 खिलाड़ीयों ने भाग लीया था। इस बार भारत ने ओलम्पिक में रजत, कांस्य पदक जीता था।
2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हो रहा है।
मेज़बान नगर - रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील
ध्येय -Viva sua Paixão
(अपना जुनून जियो)
उद्घाटन समारोह -5 अगस्त
समापन समारोह - २१ अगस्त
स्टेडियम - मारासाना स्टेडियम
2016 ओलम्पिक में भारत ने अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा। भारतीय दल की विशेषतायें संक्षेप में इस प्रकार हैं :
कुल खिलाड़ी -124
खेल-30
स्पर्धाएं-70
पुरुष खिलाड़ी -55%
महिला खिलाड़ी-45%
सबसे कम आयु के खिलाड़ी - मैथ्यू जिस्ना, 17 वर्ष
सबसे अधिक आयु के खिलाड़ी - लिएंडर पेस, 43 वर्ष
उद्घाटन
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके अभिनव बिंद्रा भारतीय दल के ध्वजवाहक बने।
तालियों.. की गडगडाहट एवं देश की अपेक्षाओं के बीच कुछ उम्दा कर इतिहास में अमर होने का मौका देता ओलिंपिक गेम अब अपने फाइनल काउंटडाउन तक पहुँच गया है | साल भर की मेहनत एवं सपनों को हकीकत में बदलने हेतु 206 देशों के लगभग 11000 एथलीट ब्राज़ील के रंगीन शहर रियो (Rio-De-janeiro) पहुँच चुके हैं | ऐसे में 5 अगस्त को रियो के Maracana Stadium में हुए रंगारंग उद्घाटन समारोह के बाद कयास तो यही लगायी जा रही है कि भारत भी पदक के मामले में पिछले ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन करेगा |
रियो ओलंपिक्स (Rio Olympic) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
5 अगस्त से 21 अगस्त तक चलने वाले इस Summer Olympic 2016 के लिए मेजबान शहर की घोषणा 2 अक्टूबर 2009 को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन (Copenhagen) में की गयी थी | इसमें Rio(Brazil) ने शिकागो, टोक्यो एवं मेड्रिड को फाइनल राउंड में पछाड़ते हुए Summer Olympic 2016 की मेजबानी करने का अधिकार पाया था |
206 नेशनल ओलिंपिक कमिटी (National Olympic commitee) से लगभग 11000 एथलीट के जमावारे से आज भले ही Rio एक कामयाब सफ़र लगने लगा है परन्तु एक समय ब्राज़ील सरकार में अस्थिरता, Russian Dopping scandal एवं जानलेवा Zika Virus की वजह से ये आयोजन एक फ्लॉप शो समझा जा रहा था |
ये पहला मौका है जब ओलिंपिक किसी साउथ अमेरिकन (South American) देश में हो रहा है | अब केवल Africa ही एक मात्र महाद्वीप बचा है जिसने इस खेल का आयोजन नहीं किया हो | खैर इस बार Cosovo एवं South Sudan के रूप में दो नए देशों ने पहली बार हिस्सा लिया है तो वही Golf एवं Rugby जैसे लोकप्रिय खेलों को काफी अंतराल के बाद दोबारा इस फॉर्मेट में शामिल किया गया है |
आधुनिक तकनीक (Advanced Technology) से सुसज्जित Rio के लगभग 33 स्पोर्ट्स वेन्यू कुल 28 स्पोर्ट्स में लगभग 302 पदक के लिए होने वाले खेल की मेजबानी करेंगे | हालाँकि एक दिलचस्प बात तो ये है कि अभी ब्राज़ील में winter season चल रहा है एवं मेजबानी हो रही है summer Olympic की |
2012 ओलिंपिक पदक तालिका में शीर्ष पर रहे United states of America (USA) ने इस बार फिर सबसे ज्यादा एथलीट (554) उतारे हैं | मेजबान देश ब्राज़ील के (465), ऑस्ट्रेलिया ने 421 एवं China ने कुल 413 एथलीट को मौका दिया है | वही 3 एथलीट के साथ एथलीट के मामले में Afghanistan सबसे नीचे बना हुआ है |
Rio Olympic में अपने देश का नाम ऊँचा करने की हसरत लिए तमाम खिलाड़ियों को apnilifeok परिवार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाये | आप सभी मैडल जीतो या न जीतो हम सब के sports hero हमेशा रहोगे ।