सूर्य: धधकते आग के गोले की कुछ बातें- About Sun Amazing Facts
इसमें तो कोई दो राय नहीं कि सूर्य है तो जीवन है। ग्रहण के समय यही धधकता आग का गोला चांद के पीछे ढक जाता है और कुछ समय के लिए धरती पर अंधेरा छा जाता है। आइये जानें सूर्य से जुड़ी दिलचस्प बातें।
दुर्लभ ग्रहण : हम धरती से पूर्ण सूर्य ग्रहण देख पाते हैं क्योंकि चंद्रमा धरती के काफी पास है, और इसीलिए ग्रहण के वक्त वह सूर्य को पूरी तरह से ढक पाता है। लेकिन चंद्रमा हर साल 2 सेंटीमीटर की दर से धरती से दूर जा रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि करीब 60 करोड़ साल में चंद्रमा धरती से इतनी दूर होगा कि धरती से पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं दिख सकेंगे।
आंशिक या पूर्ण : पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर एक साल में दो से पांच बार तक सूर्यग्रहण ल :ग सकता है। पृथ्वी के उत्तरी या दक्षिणी ध्रुवों से केवल आंशिक सूर्य ग्रहण ही देखा जा सकता है। यूरोप में 20 मार्च, 2015 को पूर्ण सूर्यग्रहण दिखा था, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में स्थित इंडोनेशिया जैसे देशों में 9 मार्च, 2016 को दिखेगा।
आंखों को खतरा : आम तौर पर सूर्यग्रहण 5 मिनट से लेकर 12 मिनट तक चल सकता है। इस अनोखी प्राकृतिक घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसके लिए विशेष तरह के चश्मे या माध्यम हैं, जो आपकी आंखों को सूर्य की तेज किरणों से बचा सकते हैं।
सारा द्रव्यमान समेटे : हमारे सौरमंडल का करीब 99.86 फीसदी द्रव्यमान केवल सूर्य में ही है। इसका मतलब यह हुआ कि बाकी 0.14 फीसदी में ही सभी ग्रह और आकाशीय पिंड समाए हैं। हमारी आकाशगंगा में सूर्य करीब 220 किलोमीटर प्रति सेंकड की गति से यात्रा करता है। पूरी आकाशगंगा का एक चक्कर लगाने में सूर्य को भी 22 से 25 करोड़ साल लगते हैं।
दानवी गुरूत्वाकर्षण : सूर्य में धरती के आकार के लगभग 10 लाख पिंड समा सकते हैं। धरती पर 70 किलोग्राम वजन वाले इंसान का भार सूर्य की सतह पर करीब 1,960 किलोग्राम होगा। इसका कारण यह है कि सूर्य पर गुरूत्व बल धरती के मुकाबले करीब 28 गुना ज्यादा होता है। सूर्य की सतह पर एक दिन धरती के 25.38 दिनों के बराबर होता है।
धरती को निगलने वाला : सूर्य बेहद गर्म गैसों से बना एक गोला है जिसके केन्द्र का तापमान 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस है। सूर्य का निर्माण करने वाली करीब 72 प्रतिशत गैस हाइड्रोजन है, जबकि इसका 26 प्रतिशत हिस्सा हीलियम का है। हर सेंकड सूर्य पर करीब 40 लाख टन हाइड्रोजन जलता है। जब हाइड्रोजन का भंडार जल कर खत्म हो जाएगा तब हीलियम जलेगा।
ध्रुवों की अदला बदली : वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि हर 11 साल में सूर्य के ध्रुव बदल जाते हैं। यानि उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव बन जाता है और दक्षिणी ध्रुव उत्तरी। सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र में अंतिम अदला बदली 2013 के अंत में दर्ज हुई।
ऑरोरा(ध्रुविय ज्योति/मेरु ज्योति) की छटाएं : सूर्य की सबसे दिलचस्प रोशनी ऑरोरा के रूप में नजर आती है। ऐसा तब होता है जब आवेशित कणों वाली सौर वायु धरती के चुंबकीय क्षेत्र से टकराती है। धरती के वातावरण में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन गैसों और प्लाज्मा कणों के टकराने से निकलने वाली ऊर्जा हरे से रंग की रोशनी जैसी दिखती है। ऑरोरा केवल धरती ही नहीं, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून और मंगल ग्रहों पर भी बनते हैं।
सूर्य ( Sun ) के बारे में अदभुत जानकारी :
1 .Sun सूर्य मंडल में लगभग 86 प्रतिशत वजन सूर्य का है।
2 सूर्य की उम्र लगभग 9 बिलियन साल है।
3 . पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 14, 95, 97, 900 किलोमीटर है।
4 . शुक्र ग्रह सूर्य की परिक्रमा 224 . 7 दिनों में करता है।
5 सूर्य पृथ्वी से लगभग 100 गुना ज्यादा बड़ा एक तारा है और पृथ्वी से लगभग 333, 400 गुना भारी है।
6 सूर्य का व्यास 14 लाख किलोमीटर है।अगर सूर्य ( Sun ) को फूटबाल मान लिया जाए तो धरती एक कांच की गोली के समान
होगी।
7 सूर्य की किरणें धरती पर आने के लिए 8 मिनट 17 सेकंड्स का समय लेती हैं।
8 सूरज ( Sun ) की किरणों की गति 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड्स होती है।
9 सूर्य से सबसे नजदीक और तेज़ गति का ग्रह बुध ( Mercury ) ग्रह है।
10 सूर्य हमारी आकाश गंगा के धुरे की परिक्रमा 25 करोड़ सालों में करता है।
सूरज 74 % हाईडरोजन 24 % हीलियम से बना है इसके इलावा सूरज में ऑक्सीजन कार्बोन , लोहा , नियोंन भी मौजूद है।
11 सूरज की बाहरी सतह का तापमान ( Temperature ) 5760 डिग्री सेल्सियस है और सूरज का अंदरूनी तापमान ( Temperature ) 1 करोड़ 50 लाख डिग्री सेल्सियस है।
12 सूरज ग्रहण तब लगता है जब धरती और सूरज के बीच चन्द्रमा आ जाता है।
13 पृथ्वी की तरह सूर्य भी कठोर नहीं है क्योंकि सूर्य में भारी मात्रा में गैसें पाई जाती हैं।
14 सूरज का गुरुत्वा आकर्षण पृथ्वी से 28 गुना ज्यादा है मान लो धरती पर आपका वजन 60 किलोग्राम है तो सूरज पर आपका वजन 1680 किलोग्राम होगा।
15 . सूरज की किरने प्लूटो तक पहुँचने में 5 घंटे 30 मिनट का समय लेती हैं।
सूर्य के अंदरूनी तापमान के एक सेकंड के प्रयोग से पूरे अमेरिका को अगले 38000 सालों तक बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी।
16 सूर्य की परिक्रमा करने में सबसे ज्यादा समय प्लूटो यानि बौना ग्रह लेता है यह सूर्य की परिक्रमा लगभग 248 सालों में करता है।
17 मंगल सूर्य ( Sun ) की परिक्रमा 687 दिनों में करता है।
18 पृथ्वी पर हर साल सूर्य ग्रहण लगता है। साल में ज्यादा से ज्यादा 5 बार सूर्य ग्रहण लग सकता है और यह ग्रहण 7 मिनट 40 सेकंड से लेकर २० मिनिट तक चल सकता है।
19 नॉर्वे एक इस शहर है जहाँ सूर्य लगातार साढ़े तीन महीने तक चमकता रहता है
20 अगर मान ले की सूर्य की चमक एक दिन धरती पर न पहुँचे तो धरती कुछ ही घंटो में बर्फ की तरह जम जाएगी और सारी धरती उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव जैसी बन जाएगी ।
21 जब से सूर्य का जन्म हुआ है इसने सिर्फ 20 बार ही आकाशगंगा का चक्कर काटा है
22 सूर्य की जितनी ऊर्जा धरती पर पहुँचती है इतनी ऊर्जा संपूर्ण मानवो द्वारा खपत की गयी ऊर्जा से 6000 गुना ज्यादा है
23 अगर कोई वस्तु सूर्य के 20 लाख 22 हजार किलोमीटर के दायरे में आती है तो सूर्य उसे अपनी ओर खींच लेता है ।
24. चाहे दिन हो जा रात आप जब भी यह तथ्य पढ़
रहे हो या कभी भी कुछ कर रहे हो तो सुर्य द्वारा छोड़े गए 10 लाख अरब (10 13) न्युट्रान आप के शरीर से गुजर रहे होते हैं
25. सुर्य मंण्डल का 99.24% वजन सुर्य का है.
26. अगर सु्र्य का आकार एक फुटबाल जितना औरबृहस्पति का गोल्फ बाल जितना कर दिया जाए तो धरती का आकार एक मटर से भी कम होगा.
27. सूरज का प्रकाश धरती पर आने के लिए 8 मिनिट 17 सेकंड का समय लेता है ।